डेयरी संचालकों और ग्रामीणों की मांग- जमशेर में दूसरी खाली जमीन पर लगाया जाए प्लांट

भास्कर न्यूज | जालंधर जमशेर डेयरी कॉम्प्लेक्स के डेयरी संचालक व गांव के लोग सोमवार को बायो गैस प्लांट के मामले को लेकर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि से मिलने पहुंचे। उन्होंने जमशेर में बायो गैस प्लांट न लगाने की मांग की। इस दौरान निगम कमिश्नर ने कहा कि वे डेयरी कॉम्प्लेक्स में साइट का दौरा करेंगे। इसके बाद फैसला लिया जाएगा। जिक्रयोग है कि एनजीटी की सख्ती के बाद निगम जमशेर डेयरी कॉम्प्लेक्स में बायो गैस प्लांट का निर्माण करा रहा है, जिसका विरोध डेयरी संचालक और गांव के लोग कर रहे हैं। हाल ही में गांव के लोगों के विरोध के चलते बायो गैस प्लांट का काम बंद है। निगम ने बायो गैस प्लांट की जमीन पर अतिक्रमण करने वाले आठ खोखों को नोटिस भी जारी किया है। इसमें 31 दिसंबर तक अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए हैं। डेयरी संचालकों ने निगम कमिश्नर को बताया कि जहां बायो गैस प्लांट लग रहा है, वहां उनकी डेयरियां हैं। अगर गैस लीक होती है तो उनके पशुओं या लोग हादसे का शिकार हो सकते हैं। पास ही निगम की दूसरी जगह है, प्लांट वहां लगाया जाना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *