बोकारो | भाजपा चास नगर उत्तरी मंडल अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि अमर स्वर्णकार के नेतृत्व में सोमवार को चास पुराना बाजार स्थित बड़ा दुर्गा मंदिर के समीप 50 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि ठंड के कारण गरीब लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। हर सक्षम व्यक्ति को जरूरतमंद की मदद करनी चाहिए।


