नए साल की रात कैसे होगा सख्त पहरा, 22 में 14 ब्रेथ एनालाइजर है खराब

नया साल आने वाला है और इसके साथ ही जश्न का खुमार भी बढ़ता जा रहा है। दोस्तों और परिवार के साथ पार्टी करने का मौका कौन छोड़ना चाहेगा? लेकिन इन खुशनुमा पलों में एक छोटी-सी गलती, जैसे शराब पीकर गाड़ी चलाना, न केवल आपकी खुशियों पर पानी फेर सकती है, बल्कि दूसरों की सुरक्षा को भी खतरे में डाल सकती है। ऐसे में पुलिस इनपर रोक लगाने के लिए हरसंभव प्रयासरत है। लेकिन बोकारो जिले में शराबियों को पकड़ना पुलिस के लिए बड़ा चैलेंज बन गया है। क्योंकि जिले में महज आठ ब्रेथ एनलाइजर मशीन ही है। इससे पुलिस को जांच करने में परेशानी होगी। बता दें कि ट्रैफिक पुलिस को 22 ब्रेथ एनालाइजर मशीन मिले थे। इसमें से 14 खराब हो गए हैं और मात्र आठ ही सही अवस्था में हैं, जिससे जांच की जाती है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि संसाधन के अभाव में कैसे पुलिस शराबियों पर अंकुश लगाएगी। क्या पुलिस जिले में मुंह सूंघकर ही शराबियों की पहचान करेगी। फिलहाल, ट्रैफिक पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर मशीन के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विभाग को लिखा है, लेकिन अब तक आपूर्ति नहीं हुई है। मात्र 8 मशीन से ही काम चलाया जा रहा है। इससे सभी जगह जांच करने में मुश्किल हो रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *