दांगी समाज कल्याण समिति का मिलन समारोह 11 जनवरी को

बोकारो | दांगी समाज कल्याण समिति बोकारो के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार दांगी की अध्यक्षता में एक वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नव वर्ष के उपलक्ष्य में 11 जनवरी को समिति की ओर से वार्षिक मिलन समारोह सह पिकनिक का आयोजन सिटी पार्क बोकारो में करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि टिकरी विधानसभा के विधायक अजय कुमार दांगी, गुरुवा विधायक डॉ. उपेंद्र प्रसाद डांगी, अति पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य अमित कुमार दांगी, ऑल इंडिया दांगी क्षत्रिय संघ के प्रधान महासचिव वीरेंद्र दांगी, ऑल इंडिया दांगी क्षत्रीय संघ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष विजय प्रसाद डांगी, प्रधान महासचिव बिहार अरुण कुमार दांगी, झारखंड अध्यक्ष अनुज कुमार दांगी, महासचिव सुरेंद्र प्रसाद दांगी मुख्य रूप से सम्मिलित होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *