जीजीपीएस-5बी में महिला राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में विजेताओं को मिला सम्मान

सिटी रिपोर्टर | बोकारो गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर-5बी में आयोजित प्रथम दिशोम गुरु शिबू सोरेन मेमोरियल ट्रॉफी महिला राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 का समापन सोमवार को गरिमामय, उत्साहपूर्ण और ऐतिहासिक वातावरण में हुआ। आयोजन खेल, संस्कृति और राष्ट्रीय एकता का जीवंत उदाहरण बना। समापन समारोह के मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, सुरेशा चौबे असिस्टेंट सुप्रीटेंडेट ऑफ पुलिस रायगढ़ छत्तीसगढ़, जीजीईएस अध्यक्ष सरदार तरसेम सिंह, सचिव सरदार एसपी सिंह, सदस्य हरपाल सिंह तथा विद्यालय के प्राचार्य अभिषेक कुमार उपस्थित रहे। अतिथियों का पारंपरिक स्वागत पुष्पगुच्छ, शॉल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर किया गया। इस अवसर पर ताइक्वांडो खेल प्रशासन से जुड़े कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। इनमें ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त कोषाध्यक्ष चंदेश्वर कुमार, संयुक्त सचिव सुमिर कुमार शर्मा, अंतरराष्ट्रीय रेफरी इमरादुल हक कोषाध्यक्ष ऑल असम ताइक्वांडो एसोसिएशन, मनोज कुमार सिंह अंतरराष्ट्रीय रेफरी एवं सचिव बिहार ताइक्वांडो एसोसिएशन, प्रभात कुमार शर्मा महासचिव, टीएफआई तथा संजय कुमार शर्मा महासचिव झारखंड ताइक्वांडो एसोसिएशन शामिल रहे। समापन समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत भांगड़ा नृत्य ने पूरे वातावरण को ऊर्जा और उल्लास से भर दिया। इसके पश्चात टीम विजेता ट्राफियों का वितरण किया गया। विजेता ट्रॉफी टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो के द्वारा प्रदान की गई। मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जीजीईएस अध्यक्ष तरसेम सिंह ने कहा कि विद्यालय और संस्था के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि इतने बड़े राष्ट्रीय स्तर के आयोजन को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया। सचिव एसपी सिंह ने आयोजन से जुड़े सभी लोगों की सराहना की। वहीं प्राचार्य अभिषेक कुमार ने कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करता है तथा खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *