केंद्रीय मंत्री को जिले की समस्या से कराया अवगत

बोकारो | एक दिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे भारत सरकार के केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा से भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित ने बोकारो निवास में मुलाकात कर बीएसएल के स्थगित विस्तारीकरण योजना को प्रारंभ करने की मांग की। इस संबंध में कुमार अमित ने मंत्री को एक ज्ञापन देकर महा हस्ताक्षर अभियान से अवगत कराया और प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड लिखने की जानकारी दी। कुमार अमित ने इस्पात मंत्री से सेल की ओर से बोकारो जनरल अस्पताल को सुपरस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल बनाने के लिए आवश्यक पहल करने की मांग की। इस्पात मंत्री ने इसकी सराहना करते हुए इन दोनों विषयों पर पहल करने की बात कही और परियोजना को शीघ्र प्रारंभ करने का आश्वासन दिया। भाजपा के स्वच्छ भारत अभियान के प्रदेश संयोजक मुकुल ओझा ने सेक्टरों के गंदे पानी को प्रबंधन द्वारा गरगा नदी में बहाए जाने की जानकारी देते हुए गरगा नदी की स्वच्छता हेतु सेल द्वारा सेक्टर 12 में जल शोधक और सेक्टर 8 में कचरा निस्तारण प्लांट लगाने की मांग की। मौके पर भाजयुमो महामंत्री लालबाबू, करण गोरांई, चंद्रप्रकाश, राहुल आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *