बोकारो | निजी कार्य से बोकारो पहुंचे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बोकारो हवाई अड्डा पर झारखंड युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुमन वर्मा, उपाध्यक्ष संतोष कुमार, सचिव सोमानंद घोष के नेतृत्व में पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने सीएम को संगठन की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। इसकी सीएम ने सराहना की। मौके पर संजय केजरीवाल, आलोक सिंह, प्रमोद तापड़िया, राकेश सिन्हा, कुसुम भारती, शिवम मिश्रा, चामू स्वर्णकार, बंटी वर्मा, नीरज चौधरी, उत्तम कुमार, आदित्य सिंह, अंजली कुमारी, धर्मवीर गुप्ता, अनुकूल सराफ, रुपेश शर्मा आदि शामिल थे।


