पूर्ववर्ती विद्यार्थियों ने 36वां दो दिवसीय पिकनिक सह मिलन समारोह में की मस्ती

सिटी रिपोर्टर | बोकारो बोकारो इस्पात हाई स्कूल सेक्टर-6 के 1989 बैच के विद्यार्थियों ने 36वां दो दिवसीय पिकनिक सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मिलन समारोह में पहले दिन सभी बैचमेट महिला एवं पुरुष पूरे परिवार के साथ आर्य समाज मंदिर सेक्टर-6 में एकत्रित होकर संस्कृति कार्यक्रम एवं रात्रि भोज का आयोजन किया गया है। दूसरे दिन सभी बैचमेट बरवा घाट में वन भोज का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में लगभग 75 बैचमेट देश-विदेश के हर कोने से अपने परिवार के साथ मिले। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से धनंजय कुमार, महेश, एडवोकेट जितेंद्र, एडवोकेट विनोद, मुल्क राज आनंद, एडवोकेट प्रदीप, चिन्मय त्रिपाठी, रमेश, रूपेश, कमलेश, कृष्णा, संजय, संजीव, ओम, नरेंद्र, विनय, निवेदिता, अनु, श्वेता, पूनम, दीपाली, एडवोकेट सुनीता, राधा, आशा, अनुपमा, अंजू बाला, अनु, रूपा आदि शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *