साहित्यकार डॉ. आशा को मिला प्रथम सतीशराज पुष्करणा सम्मान

सिटी रिपोर्टर | बोकारो पटना में आयोजित अखिल भारतीय प्रगतिशील लघुकथा मंच के 30वें सम्मेलन में बोकारो निवासी साहित्यकार डॉ. आशा पुष्प को प्रथम सतीशराज पुष्करणा लघुकथा समालोचना सम्मान से विभूषित किया गया। उन्हें अंग वस्त्र, प्रमाण पत्र, 15000 रुपए और एक स्मृति चिह्न से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान डॉ. रामवचन राय उपसभापति बिहार विधानसभा, नंद किशोर यादव पूर्व अध्यक्ष बिहार विधानसभा, अबु बकर रिजवी कुलसचिव पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, बलराम संपादक साहित्य अकादमी, सीता साहू मेयर पटना, डॉ. शिवनारायण संपादक, ज्योति परिहार निदेशक, डॉ. राम दुलार सिंह पराया अध्यक्ष अखिल भारतीय प्रगतिशील लघुकथा मंच की उपस्थिति में दिया गया। उन्हें यह सम्मान लघुकथा के क्षेत्र में किए गए उनके योगदान और प्रकाशन के कारण दिया गया है। विदित हो कि डॉ. आशा ने 1990 में लघुकथा उद्भव और विकास के ऊपर अपना शोध रांची विश्वविद्यालय से किया और पीएचडी की उपाधि प्राप्त की थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *