छात्रों ने मधुबन के जैन मंदिर का किया शैक्षणिक भ्रमण

सिटी रिपोर्टर | बोकारो डॉ. राजेंद्र प्रसाद पब्लिक स्कूल सेक्टर-9 रानीपोखर के 10वीं के विद्यार्थी समेत शिक्षकों ने मधुबन स्थित ऋजुवालीका जैन मंदिर का शैक्षणिक भ्रमण किया। छात्र-छात्राओं ने मधुबन स्थित आकर्षक जैन मंदिर का भ्रमण कर जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उनके साथ गए शिक्षकों ने जैन धर्मावलंबियों के लिए बनाए गए आकर्षक जैन मंदिर के बारे में जानकारी दी। छात्रों ने बराकर नदी का भी भ्रमण किया व एक साथ पिकनिक का आनंद उठाया। प्राचार्य मुकेश कुमार ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण कराने का मुख्य उद्देश्य छात्रों को उस जगह के बारे में विस्तृत जानकारी देना है। मौके पर प्राचार्य रूपम गुप्ता, शिक्षिका विभा रानी, गीता सिंह, राखी कुमारी, साक्षी कुमारी, अनु सिंह, माधुरी कुमारी, वीणा कुमारी, प्रीति झा, शकुंतला कुमारी, ज्योति कुमारी, गीता सिंह, आरती कुमारी, आशु कुमारी, ममता कुमारी, खुशबू आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *