माखन चोरी की लीला में भक्तों को समझाया प्रेम का अर्थ

भास्कर न्यूज | लुधियाना श्री राधा गोविंद माधव मिलन सोसाइटी की तरफ से आयोजित 19वें वार्षिक महोत्सव के अवसर पर मल्ही फार्म का कोना-कोना गोविंदमय नजर आ रहा है। श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन भक्ति, दर्शन और दिव्यता का संगम देखने को मिला। कथा व्यास कृष्ण प्रिय ऊधो महाराज की ओजस्वी वाणी ने पंडाल में साक्षात गोकुल धाम का दृश्य जीवंत कर दिया। माखन चोरी की अलौकिक लीला का आध्यात्मिक विवेचन करते हुए महाराज ने कहा कि कन्हैया केवल माखन नहीं बल्कि भक्त के अंतर्मन में व्याप्त निर्मल प्रेम और समर्पण को चुराते हैं। उन्होंने बताया कि जब भक्त का कठिन अहंकार पिघलकर मक्खन के समान कोमल हो जाता है। तब परमात्मा उसे स्वीकार करते हैं। गुरु महिमा पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि गुरु के वचनों का अनुसरण शिष्य के लोक और परलोक दोनों को मंगलमय बना देता है। कथा के उपरांत गोवर्धन पूजा का भव्य अनुष्ठान हुआ। गिरिराज महाराज की जय के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। भगवान को अर्पित छप्पन भोग की झांकी श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। भक्तों ने गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा कर विश्व शांति व सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर एडवोकेट अनिल सरीन, सुमन वर्मा, केशव गुप्ता, सुभाष सिंगला, जोनी सिंगला, अनिल गुप्ता मुकाम, विग्नेश सिंगला और साबी तूर मौजूद रहे। महोत्सव की सफलता में अम्बुजेश शर्मा, नरेंद्र सिंह मल्ही, एडवोकेट वरिंदर शर्मा बॉबी, एडवोकेट पारस शर्मा सहित सोसाइटी की पूरी टीम सेवा में जुटी रही। कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *