भास्कर न्यूज | लुधियाना श्री दुर्गा सेवक संघ की तरफ से चंडीगढ़ रोड स्थित प्राचीन सिद्ध श्री इच्छा पूर्ण बाला जी मंदिर में मां भगवती की 219वीं विशाल चौकी का आयोजन किया गया। श्रद्धा और विश्वास के इस संगम में भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था। समारोह का शुभारंभ मंदिर कमेटी के धीरज गर्ग, हरीश उप्पल, ऋषि गर्ग व अन्य सदस्यों की तरफ से विधि-विधान से श्री गणेश पूजन के साथ किया गया। भजन गायक देव चंचल ने अपनी सुरीली आवाज में मां का गुणगान कर संपूर्ण वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। संदीप गुप्ता, दीपक अरोड़ा और उनकी टीम ने मां का अलौकिक दरबार सजाया जो आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर पार्षद निधि गुप्ता और अभिषेक गुप्ता ने भी मां के चरणों में हाजिरी लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का समापन भव्य आरती और विशाल भंडारे के साथ हुआ। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।


