अस्मिता गौतम को बनाया गया महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष

भास्कर न्यूज| राजनांदगांव बजरंग सेना संगठन को जिले में नई ऊर्जा और मजबूती देने के उद्देश्य से महिला मोर्चा के जिला नेतृत्व में महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। बजरंग सेना के संस्थापक पंडित अशोक शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र (भय्यू) यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश कोचर की अनुशंसा पर अस्मिता गौतम को बजरंग सेना महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर आयोजित बैठक में बजरंग सेना के राष्ट्रीय महासचिव नीलेश भारद्वाज उपस्थित थे। उन्होंने संगठन के नियमों, उद्देश्यों और कार्यप्रणाली की जानकारी दी। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाने पर भी चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष अस्मिता ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *