राजिम के हिंदू सम्मेलन में राष्ट्र के​ लिए नागरिकों के योगदान पर दिया गया जोर

राजिम| राजिम नगर में क्रमशः दो चरणों में बस्ती सह हिन्दू सम्मेलन संपन्न हुआ प्रथम दिवस मुख्य अतिथि के रूप में जयशंकर मिश्र भगवताचार्य , विशिष्ट अतिथि रसना शर्मा कुटुंब प्रबोधन सदस्य छत्तीसगढ़ प्रांत, मुख्य वक्ता मोहन साहू प्रांत सह सेवा प्रमुख छत्तीसगढ़ प्रांत का उद्बोधन हुआ। प्रथम कार्यक्रम में राजिम नगर के वार्ड 1, 2, 11, 12, 13 से नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। द्वितीय दिवस हिंदू सम्मेलन में नगर के वार्ड 3, 4, 8,9,10,के मातृशक्ति सहित अधिक संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काशीपुरी कुंदन प्रदेश अध्यक्ष दशनामी गोस्वामी समाज,राष्ट्रीय हास्य एवं व्यंग कवि, विशिष्ट अतिथि चंद्रलेखा गुप्ता समाज सेवी व प्रबंध ट्रस्टी गायत्री मंदिर राजिम, मुख्य वक्ता घनश्याम सोनी प्रांत सह कार्यवाह छत्तीसगढ़ प्रांत रहे। श्री राजीव लोचन मानस परिवार संचालक तुलाराम साहू की टीम ने भजन प्रस्तुत किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *