सीजीएल: 1927 अभ्यर्थियों को आज नियुक्ति पत्र देंगे सीएम

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की सामान्य स्नातक परीक्षा में सफल 1927 अभ्यर्थियों को मंगलवार दोपहर 1:30 बजे मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इनमें 847 एएसओ, 288 कनीय सचिवालय सहायक, 170 श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, 4 प्लानिंग असिस्टेंट, 191 प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, 249 प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और 178 अंचल निरीक्षक शामिल हैं। आगे क्या…महिला पर्यवेक्षक का रिजल्ट जल्द आएगा जेएसएससी महिला पर्यवेक्षक नियुक्ति परीक्षा का परिणाम जल्द जारी कर सकता है। आयोग ने 444 पदों के लिए परीक्षा पूरी करा ली है और अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी हो चुका है। चयन सूची तैयार है, लेकिन भर्ती प्रक्रिया हाईकोर्ट में लंबित है। कोर्ट से अंतिम आदेश मिलते ही आयोग रिजल्ट जारी कर देगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *