कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड में ‘क्रिएटिव एंड क्रिटिकल थिंकिंग’ विषय पर दो दिवसीय सीबीपी प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया। रिसोर्स पर्सन समरजीत जाना प्राचार्य, डीएवी श्यामली व डॉ सिराजुद्दीन, फैकल्टी टेंडर हार्ट स्कूल ने शिक्षकों को सृजनात्मक और गहन चिंतन से संबंधित विभिन्न आयामों की जानकारी दी। निदेशक सह प्राचार्या परमजीत कौर ने कहा कि वर्तमान शिक्षा नीति सृजनात्मक पर जोर देती है। यह रोट लर्निंग के बजाय बच्चों को तार्किकता के आधार पर निष्कर्ष निकालने के लिए प्रेरित करती है। संचालन प्रतीक खाका ने किया। मौके पर बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।


