लुधियाना| शहर में अपराध और नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत लुधियाना पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई करते हुए कई मामलों का खुलासा किया है। विभिन्न थानों की पुलिस ने नशा तस्करी, जुआ, अवैध शराब और लूट से जुड़े मामलों में कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डिवीजन-1 पुलिस ने लक्कड़ पुल से जय किशन को 580 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। वहीं डिवीजन-2 की पुलिस ने पुड्डा ग्राउंड से गोपाल को 19 गट्टू के साथ काबू किया। इसी थाने की टीम ने गुरदेव सिंह के नेतृत्व में चीमा चौक स्थित पार्क के पास से शेखर और विक्रमजीत सिंह को 49 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। डेहलों थाने की पुलिस ने दाना मंडी के पास से आकाश को 55 नशीली गोलियों के साथ पकड़ा। सदर थाने की पुलिस ने धांधरा रोड पर नाकाबंदी के दौरान सुखविंदर सिंह और दलीप कुमार को 1 किलो 500 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया। साहनेवाल पुलिस ने सतपाल किरयाना स्टोर के पास से वरिंदर कुमार को 1740 रुपये की जुआ राशि के साथ काबू किया। डाबा थाने की पुलिस ने बिना नंबर के एक्टिवा पर सवार राजेश कुमार को 3 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, टिब्बा थाने की पुलिस ने लूट की वारदातों में शामिल आरोपी शारुन को 2 मोबाइल फोन, एक दातर और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।


