शराब पीकर बाइक चला रहे दो युवकों ने ट्रक के बीच मारी टक्कर, एक की हुई मौत

लुधियाना| शराब पीकर मोटरसाइकिल चला रहे दो युवकों ने अपनी बाइक से ट्रक में टक्कर दे मारी। हादसा सोमवार रात करीब 9 बजे बुद्देवाल के पास हुआ। टक्कर से बाइक चला रहे युवक की अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल है। दोनों को राहगीरों की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक की पहचान आनंद कुमार (20) निवासी शिवानी अस्पताल के पास, कोहाड़ा के रूप में हुई है। वहीं, दूसरे युवक की पहचान सुरेश के रूप में हुई। आनंद के भाई उदेश ने बताया कि सोमवार को ही आनंद की पत्नी की डिलीवरी हुई थी। वह पत्नी के साथ अस्पताल में मौजूद थे, तभी किसी राहगीर का फोन आया कि उनके भाई का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे, जहां आनंद बेहोशी की हालत में पड़ा था। इसके बाद उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों कोहाड़ा की एक डाइंग फैक्ट्री में काम करते थे। सोमवार रात को फैक्ट्री से काम खत्म कर शराब पीने के बाद घर लौट रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *