अटल जी ने सत्ता को सेवा मात्र का आधार बताया : केवल ढिल्लों

लुधियाना। जिला भाजपा कार्यालय दुगरी में प्रधान रजनीश धीमान की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर मनाई जा जन्म शताब्दी को लेकर पूर्वी, आत्म नगर और दक्षिणी हलके की ओर से एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा प्रदेश के उपाध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा राष्ट्रनिर्माण में किए गए कार्यों के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि वे दूरदर्शी नेता, सशक्त वक्ता, प्रेरणास्रोत और सभी दलों के सम्माननीय व्यक्तित्व थे। उनके नेतृत्व में देश ने सड़क, शिक्षा, परमाणु शक्ति जैसे क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की। हम सभी को उनके आदर्शों पर चलते हुए राष्ट्रनिर्माण में अपना योगदान देने का संकलन लेकर देश सेवा में समर्पित होना चाहिए यही अटल जी को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि अटल जी ने राजनीति को मर्यादा और सत्ता को सेवा मात्र का आधार बताया था। उन्होंने देश की सुरक्षा व स्वाभिमान के लिए कभी समझौता नहीं किया। पोखरण परीक्षण के दौरान अंतरराष्ट्रीय दबाव भी उन्हें अपने कर्तव्य से डिगा नहीं सका।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *