सीढ़ियों से गिरकर महिला की मौत, शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा

लुधियाना| कंगनवाल चौकी के अधीन इलाके में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान इंडस्ट्रियल एरिया-सी निवासी गुलशना कुमारी के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार महिला के पति दलीप कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी मौत सीढ़ियों से गिरने के कारण हुई। बताया गया कि घटना के बाद परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी के लिए श्मशान घाट में एकत्रित हो चुके थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। महिला के मायके पक्ष को भी मामले की जानकारी दे दी गई है। चौकी इंचार्ज बिंदर सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *