मनेंद्रगढ़ | भारतीय जनता पार्टी के जिला इकाई के युवा मोर्चा एवं अनुसूचित जाति मोर्चा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों के प्रथम आगमन पर हसदेव मंडल के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक खोंगापानी व नई लेदरी में स्वागत व भेंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवा मोर्चा जिला सह कार्यालय मंत्री अनीष सिंह (मिक्कू) के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष कोमल पटेल, जिला अध्यक्ष अंकित शर्मा व अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती और युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर देते हुए आगामी योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।


