भास्कर न्यूज | महासमुंद 6 वीं सब -जूनियर और सीनियर बी नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप पुरुष व महिला का आयोजन अहिल्यानगर, महाराष्ट्र में 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक हो रहा है। इसमें महासमुंद जिले से सब जूनियर नेशनल में महासमुंद के वार्ड- 7 निवासी हेमांशु साहू पिता पूरन प्रकाश साहू का चयन 10 से 14 वर्ष बालक वर्ग में हैंड बैलेंस इंडिविजुअल इवेंट व ट्रेडिशनल योगासन ग्रुप में हुआ हैं। छत्तीसगढ़ राज्य की टीम महाराष्ट्र के लिए 28 दिसंबर को रवाना हुई। इससे पहले हेमांशु ने 6 वीं सब -जूनियर राज्य स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025 का आयोजन ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी रायगढ़ में आयोजित किया गया था जिसमें स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल किया था। इसके आधार पर राष्ट्रीय चैंपियनशिप महाराष्ट्र के लिए चयन हुआ था। इस मौके पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, डीईओ विजय कुमार लहरें, जिला योगासन स्पोर्ट्स संघ अध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मेजर सिंह, खेल अधिकारी खेल व युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, उपाध्यक्ष हिरेंद्र देवांगन सहित अन्य ने खुशी जाहिर की है।


