जैविक कीट नियंत्रण पर हुआ प्रशिक्षण, 235 किसान पहुंचे

दोरनापाल| कृषि विज्ञान केंद्र में बेंगलुरू के राष्ट्रीय कृषि कीट संसाधन ब्यूरो के तत्वाधान में आदिवासी किसानों के लिए जैविक खेती व जैविक कीट नियंत्रण पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बेंगलुरु व रायपुर के कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को प्रमुख फसलों में जैविक कीट प्रबंधन की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी। बेंगलुरु के पौध रोग विशेषज्ञ डॉ. ए. कंदन व रायपुर के कीट वैज्ञानिक डॉ. योगेश कुमार मेश्राम ने धान, मक्का व सब्जी फसलों में लगने वाले शत्रु व मित्र कीटों की पहचान और उनके जैविक नियंत्रण उपायों का प्रशिक्षण दिया। किसानों के खेतों का भ्रमण कर कीट समस्या का प्रत्यक्ष समाधान भी किया। उपसंचालक कृषि पीआर बघेल, वरिष्ठ वैज्ञानिक एचएस तोमर सहित कई विशेषज्ञों ने प्राकृतिक खेती, मत्स्य पालन व कृषि योजनाओं की जानकारी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *