मानवता की एकता के लिए सजेगा सर्व धर्म ग्रंथ सम्मान का कारवां

भास्कर न्यूज | लुधियाना मानवता, आपसी भाईचारे और समस्त धर्म ग्रंथों की गरिमा को समर्पित सर्व धर्म ग्रंथ सम्मान यात्रा का शंखनाद 1 जनवरी से होने जा रहा है। लुधियाना क्लब में आयोजित एक भव्य प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भावाधस के मुख्य संचालक विजय दानव ने इस विशाल आयोजन की रूपरेखा साझा की। विजय दानव ने किसान आंदोलन में अपनी निस्वार्थ सेवा के लिए विख्यात राम सिंह राणा गोल्डन हट वाले के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह यात्रा समाज में सांप्रदायिक सद्भाव की नई मिसाल पेश करेगी। राम सिंह राणा ने बताया कि आज 30 दिसंबर को समाना टावर ग्राउंड में अखंड पाठ साहिब के शुभारंभ के साथ इस आध्यात्मिक अनुष्ठान की शुरुआत होगी। 1 जनवरी को पाठ की समाप्ति के बाद यह पैदल यात्रा श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर के लिए प्रस्थान करेगी। 15 दिवसीय इस यात्रा का पड़ाव पटियाला, श्री फतेहगढ़ साहिब, मंडी गोबिंदगढ़, जालंधर और करतारपुर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों से होते हुए 15 जनवरी को श्री दरबार साहिब में संपन्न होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *