जयपुर में जेके लक्ष्मी सीमेंट ने अपनी नई ब्रांड पहचान के साथ ‘सोच करो बुलंद’ कैंपेन का अनावरण किया। यह कैंपेन लोगों के घर के सपनों और उनकी महत्वाकांक्षाओं को प्रेरित करने पर केंद्रित है। कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर विनिता सिंघानिया ने बताया कि कई पीढ़ियों से जेके लक्ष्मी सीमेंट लोगों के घर बनाने और सपने साकार करने में एक विश्वसनीय साथी रहा है। नई रीपॉजिशनिंग से न केवल कंपनी की छवि में बदलाव आएगा, बल्कि ग्राहकों को बेहतर सेवाएं भी मिलेंगी। जेके सीमेंट के प्रेजिडेंट एवं डायरेक्टर अरुण शुक्ला ने कहा कि ‘सोच करो बुलंद’ कैंपेन महत्वाकांक्षाओं और विश्वास के निर्माण का प्रतीक है। कंपनी नवाचार और सस्टेनेबिलिटी पर विशेष ध्यान दे रही है। जेके लक्ष्मी सीमेंट ने 2030 तक 30 मिलियन मीट्रिक टन उत्पादन क्षमता का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। नई ब्रांड पहचान के साथ कंपनी पर्यावरण संरक्षण और भावी पीढ़ियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी दोहरा रही है।


