हेरिटेज गेट की जांच पूरी:रिपोर्ट में ठेकेदार की गलती, इंजीनियरों को बचाने की तैयारी

लक्ष्मणगढ़ स्थित हेरिटेज द्वार के गिरने की जांच की प्रारंभिक रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट में जांच करने वाले अधिकारियों ने सीधे-सीधे ठेकेदार की गलती बता दी। आउटर वॉल के नीचे की जा रही खुदाई के दौरान न स्मार्ट सिटी, पीडीएमसी और कंपनी का इंजीनियर मौजूद नहीं था। प्रारंभिक जांच में कंपनी के इंजीनियर का मौके पर मौजूद नहीं रहने का उल्लेख कर स्मार्ट सिटी और पीडीएमसी के इंजीनियरों को बचाने की कोशिश कर दी गई है। हालांकि आला अधिकारियों का कहना है कि फाइनल रिपोर्ट में ऐसा उल्लेख सामने आता है, तो इंजीनियरों पर भी कार्रवाई की जा सकती है। 26 दिसंबर को उक्त आउटर वॉल दोपहर में गिर गई थी। मटेरियल के सैंपल जांच के लिए भेजे: जांच टीम ने मौके से निर्माण कार्य के मटेरियल के सैंपल लिए है। उन्हें परीक्षण के लिए एमआईटीएस भेजा गया है। वहां से मटेरियल की जांच की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट में गलती मिली तो होगी कार्रवाई: निगमायुक्त संघ प्रिय ने कहा कि जांच की प्रारंभिक रिपोर्ट आ गई है। उसमें ठेकेदार ने मैनुअल काम न कर जेसीबी से काम कराया था। खुदाई स्थल ज्यादा गहरी और चौड़ी होने से आउट वाल की दीवार गिर पड़ी। विस्तृत रिपोर्ट में इंजीनियरों की गलती मिलेगी, तो एक्शन लिया जाएगा। मटेरियल की जांच का सैंपल एमआईटीएस पहुंचा दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *