मां चामुंडा को लगाएंगे 5 क्विंटल मिठाई का छप्पनभोग, 16 घंटे हलवा प्रसादी बांटेंगे

उज्जैन | चामुंडा माता मंदिर भक्त समिति के स्थापना दिवस पर 1 जनवरी को मां चामुंडा का हिमालय पर्वत जैसा शृंगार किया जाएगा। वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र शाह और​ निखिल चौबे के अनुसार मंदिर को हिमालय पर्वत का रूप दिया जाएगा। माताजी को 5 क्विंटल मिठाई से बने 56 भोग अर्पित किए जाएंगे। प्रात: आरती के बाद सुबह 8 से रात 12 बजे तक लगातार 16 घंटे शुद्ध घी से बना हलवे प्रसाद बांटेंगे। 2 जनवरी को 56 भोग प्रसादी बांटी जाएगी। आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *