नववर्ष पर महाकाल मंदिर व लोक 5 लाख रुद्राक्ष व 11 हजार डमरू से सजेगा

नववर्ष 2026 पर ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर एवं श्री महाकाल लोक को सजाया जाएगा। डमरू फाउंडेशन, वड़ोदरा के साथी मंदिर परिसर एवं महाकाल लोक में पांच लाख रुद्राक्ष और 11,000 डमरू के माध्यम से सजाएंगे। सहायक प्रशासक आशीष फलवाड़िया के अनुसार सजावट का काम श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के दिशा-निर्देशों, मर्यादा एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप किया जाएगा। नए साल के पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने और दर्शन करने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके लिए विशेष प्रबंध किए हैं। 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक मंदिर में हर प्रकार के प्रोटोकाल को भी बंद करने की बात कही है। इसी तरह भस्म आरती मार्ग को भी बदला है। साथ ही चलित भस्म आरती की शुरुआत की है, जिसका लाभ सुबह 5.15 बजे से लिया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *