पीएम आवास की जानकारी क्यूआर कोड स्कैन कर प्राप्त की जा सकेगी

बालोद | जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण के अंतर्गत स्वीकृत आवासों की जानकारी अब क्यूआर कोड स्कैन कर आसानी से प्राप्त की जा सकेगी। वर्ष 2016 से 2026 तक स्वीकृत सभी आवासों की जानकारी उपलब्ध कराने पंचायतों में क्यूआर कोड लगाए जा रहे हैं। ग्रामवासी अपने मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन कर लाभार्थियों के नाम, स्वीकृत आवासों की सूची, निर्माण की स्थिति तथा योजना से संबंधित अन्य विवरण तुरंत देख पा रहे हैं। पहले सूची देखने के लिए पंचायत कार्यालय में कई बार जाना पड़ता था, लेकिन अब मोबाइल से ही पूरी जानकारी मिल जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *