भास्कर न्यूज | बालोद जिला कुर्मी क्षत्रिय समाज का वार्षिक सम्मेलन 18 जनवरी को सरदार वल्लभभाई पटेल मैदान में होगा। रविवार को समाज प्रमुखों की बैठक में सम्मेलन की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। बैठक के बाद समाज प्रमुखों ने सरदार वल्लभभाई पटेल मैदान पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। मंच निर्माण, अतिथियों के बैठने की व्यवस्था तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए प्रस्तावित मंच स्थल का निरीक्षण किया। समाज के अध्यक्ष सुरेंद्र देशमुख ने सम्मेलन की संपूर्ण रूपरेखा प्रस्तुत की। सर्वसम्मति से विभिन्न कार्यों के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए तथा सभी सदस्यों से अपनी-अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया गया। सम्मेलन में 2100 महिलाएं कलश यात्रा निकालेंगी, जो सुबह 9 बजे कुर्मी भवन से प्रारंभ होगी। मंचीय कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा। जिले के सभी गांवों में निवासरत कुर्मी समाज के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में शामिल करने के लिए प्रत्येक ग्राम प्रमुख से संपर्क कर उन्हें प्रेरित किया जाएगा। इस अवसर पर संरक्षक बृजेश चंद्राकर, छगन देशमुख, संजय चंद्राकर, महामंत्री चेमन देशमुख, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तेजराम देशमुख, कृष्ण कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष ललित हरदेल, टीकम पिपरिया, षडेंद्र देशमुख मौजूद थे।


