देपालपुर मिशन जीरो लेगेसी अभियान आज से शुरू:2 एकड़ जमीन को करेंगे जीरो वेस्ट, तैयारियां पूरी

देपालपुर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को “देपालपुर मिशन जीरो लेगेसी अभियान” की शुरुआत की जाएगी। इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस अभियान के अंतर्गत देपालपुर की लगभग 2 एकड़ भूमि को जीरो वेस्ट क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। दरअसल, महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव के निर्देशानुसार, स्वच्छ जोड़ी अभियान के तहत देपालपुर क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और कचरा-मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर निगम इंदौर द्वारा मंगलवार सुबह देपालपुर मिशन जीरो लेगेसी अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत देपालपुर स्थित लगभग दो एकड़ भूमि पर वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया जाएगा, ताकि वर्षों से जमा लेगेसी वेस्ट का पूर्ण रूप से निष्पादन किया जा सके। अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र को स्वच्छ, पर्यावरण-अनुकूल एवं नागरिकों के लिए उपयोगी बनाना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *