न्यूईयर सेलिब्रेशन के लिए जवाई पहुंच रहे देशभर से टूरिस्ट:जवाई कंजर्वेशन एरिया में लेपर्ड देखना पहली पसंद, होटल्स-जिप्सिया बुक, रोजाना 2 हजार सैलानी कर रहे सफारी

पाली में न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर जिले के जवाई लेपर्ड कंजर्वेशन एरिया में खुले में पहाड़ियों में घूमते लेपर्ड को देखने के लिए देश भर से टूरिस्ट आ रहे है। ऐसे में जवाई लेपर्ड कंजर्वेशन एरिया के आस-पास के होटल्स इन दिनों टूरिस्ट से गुलजार है। कई होटल्स में टूरिस्ट के लिए कल्चर नाइट का आयोजन 31 दिसम्बर को किया जाएगा। टूरिस्ट के बूम के चलते यहां होटल्स के रेट्स भी बढ़े हुए है। एक रात रूकने के लिए सैलानियों को 8 हजार से सवा लाख रुपए तक चुकाने पड़ रहे है। रोजाना सफारी कर रहे 1500-2000 सैलानी
जवाई कंजर्वेशन एरिया में करीब 50 के करीब लेपर्ड हैं। जो सेणा, बेड़ा, जीवदा, पैरवा, बिसलपुर, दूदनी, कोठार, रघुनाथपुरा, वेलार, घाणेराव क्षेत्र जैसे गांवों के आस-पास पहाड़ियों पर खुले में अठखेलियां करते नजर आते हैं। जिन्हें देखने के लिए रोजाना यहां करीब 1500-2000 सैलानियों को सुबह शाम सफारी करवाई जा रही है। यहां 300 के करीब सफारी गाड़ियां हैं।
अगले एक सप्ताह तक अधिकतर होटल्स बुक
7 जनवरी तक जवाई लेपर्ड कंजर्वेशन के आस-पास की होटल में रूम और जंगल सफारी के लिए गाड़ियां लगभग बुक हैं। यहां होटल में एक नाइट स्टे करने के लिए 8 हजार से सवा 1 लाख रुपए तक पर्यटकों को खर्च करने पड़ रहे हैं। वहीं जीप सफारी 3 से 4 हजार रुपए से शुरू होती है। बता दे कि यहां 35 के करीब होटल हैं। पर्यटकों को लुभाने के लिए लोकल कल्चरल इवेंट
नया साल मनाने को लेकर यहां की अधिकतर होटल में 31 दिसम्बर और 1 जनवरी पर्यटकों के लिए खास कल्चरल प्रोग्राम आयोजित किए जाते है। जहां कालबेलिया डांस, सहित लोकल कलाकारों को लोकल डांस और गीत प्रस्तुत करने के लिए बुक कर रखा है। सेलेब्रिटीज की पहली पसंद बना
पाली जिले का जवाई लेपर्ड कंजर्वेशन बॉलीवुड स्टार, राजनेताओं और उद्योगपतियों की पहली पसंद बना हुआ है। यहां लेपर्ड सफारी के लिए राहुल गांधी, प्रिंयका गांधी, रणवीर-आलिया, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, विक्की कौशल-कैटरीना कैफ, अल्लू अर्जुन से लेकर कई हस्तियां आ चुकी है। ऐसे में देश भर में जवाई लेपर्ड कंजर्वेशन एरिया में लेपर्ड सफारी के लिए फेमस है। ऐसे में यहां सैलानियों का आने का सिलसिला पिछले कुछ सालों में बढ़ा है। होम स्टे का कल्चर बढ़ा
सैलानियों को पर्यटन स्थल पर घर जैसा माहौल और सुविधा मुहैया कराने के लिए सेणा, पैरवा, बिसलपुर, जिवदा, दूदनी, कोठार, रघुनाथपुरा, वेलार, बेड़ा गांव में होम स्टे बढ़ रहा है। यहां होटल्स से आधे किराए में पर्यटकों को सारी सुविधाएं मिल जाती है। लेपर्ड एरिया के आस-पास की होटल में सीजन में ठहरना काफी महंगा होता है। ऐसे में प्रकृति प्रेमी ओर वन्यजीव प्रेमी ग्रामीण कल्चरल देखने की मंशा और शुद्ध देशी खाना खाने लेपर्ड कंजर्वेशन क्षेत्र के आस-पास के गांवों में रूकना पसंद करने लगे हैं। इसके चलते गांवों में कई घरों में होटल जैसे कमरे बनाए जा रहे हैं। सैलानियों को उनकी पसंद का खाना खिलाने के लिए अलग से रेस्टोरेंट तक बना रहे हैं। लेपर्ड सफारी के साथ ऑफ रोडिंग का मजा
सेणा गांव के रहने वाले राजेंद्र सिंह राणावात बताते है कि देश भर से पर्यटक यहां लेपर्ड सफारी के लिए पहुंचते है। लेपर्ड सफारी के साथ पहाड़ियों पर ऑफ रोडिंग को भी पर्यटक काफी इंजॉय करते है। साथ ही विदेशी पर्यटक भी यहां सफारी के लिए आने लगे है। वे होम स्टे करने ज्यादा पसंद करते है और ग्रामीण कल्चर को देखने भी आस-पास के गांवों में घूमते है। वाइड लाइफ फोटोग्राफर धीरज माली ने बताया कि दिन रेगुलर लेपर्ड की दिख रहा है। लेपर्ड देखने और ऑफ रोडिंग का सैलानी खूब मजे ले रहे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *