टीकमगढ़ में मंगलवार सुबह धूप खिलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली, लेकिन शीतलहर का दौर जारी है। दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले दो दिनों से घना कोहरा छाया हुआ था, लेकिन मंगलवार को आसमान साफ रहा। पिछले पांच दिनों से जारी शीतलहर के कारण दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट आई है। रविवार को अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री था, जो सोमवार को घटकर 21 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं, रात का तापमान 8.5 डिग्री से घटकर सोमवार रात 8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है, जबकि रात का तापमान 8 डिग्री के आसपास ही रहेगा। अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। हालांकि, गुरुवार से एक बार फिर शीतलहर का दौर शुरू होने की आशंका है। इसके चलते दिन का तापमान 18 से 20 डिग्री तक गिर सकता है। सप्ताह के अंत तक दिन और रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। पिछले पांच दिनों में ऐसा रहा तापमान भू अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री रहा, जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया।


