मकान मालिक के बेटे ने युवती से दुष्कर्म किया:शादी का झांसा देकर 1 साल तक करता रहा शोषण, अब शादी से मुकरा

ग्वालियर में मकान मालिक के बेटे पर एक युवती के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोपी ने युवती को कमरे में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया। इस झांसे में आकर आरोपी करीब एक साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने इससे इनकार कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने पूरी घटना अपने माता-पिता को बताई, जिसके बाद सोमवार वे उसे थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। कमरा बदला लेकिन वहां भी पहुंचा आरोपी भिंड निवासी 18 वर्षीय युवती के पिता मजदूरी करते हैं। साल 2024 में वह अपने पिता के साथ ग्वालियर आई थी। दोनों महाराजपुरा थाना क्षेत्र के शताब्दीपुरम एच-ब्लॉक में रहने वाले रमन सिंह भदौरिया के मकान में किराए का कमरा लेकर रह रहे थे। 17 नवंबर 2024 को जब कविता के माता-पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे, तभी मकान मालिक का बेटा विवेक भदौरिया रात करीब 10 बजे उसके कमरे में घुस आया और जबरदस्ती उसके साथ गलत काम किया। विरोध करने पर आरोपी ने जल्द ही शादी करने का वादा कर उसे चुप करा दिया। 2025 में कविता ने विवेक भदौरिया का मकान खाली कर, पास ही स्थित तोमर के मकान में किराए का कमरा ले लिया। इसके बावजूद विवेक भदौरिया वहां आए दिन आता रहा और उसके साथ गलत काम करता रहा। आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी पीड़िता के अनुसार, 20 दिसंबर 2025 को भी विवेक उसके कमरे पर आया। जब उसने शादी के लिए उसकी मां से बात करने को कहा, तो आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता अपने माता-पिता के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में टीआई महाराजपुरा यशवंत गोयल का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *