पचमढ़ी में 4.8 डिग्री पर आया पारा:घास और पत्तियों पर जमी ओस; नर्मदापुरम में दिन में राहत, 2 जनवरी से फिर कड़ाके की ठंड

नर्मदापुरम जिले में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। हिल स्टेशन पचमढ़ी में ठंड का असर इतना है कि सुबह घास और पेड़ की पत्तियों पर ओस की बूंदें जमी नजर आ रही हैं। पचमढ़ी में बीते 24 घंटे में रात के तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट आई है और यह 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कड़कड़ाती ठंड के बावजूद हिल स्टेशन पर्यटकों से गुलजार है। सतपुड़ा की वादियों में घूमने के लिए पर्यटकों का उत्साह देखते ही बन रहा है। जिला मुख्यालय नर्मदापुरम में रात का तापमान 11.3 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं, दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है। सोमवार को यहां दिन का तापमान 2.6 डिग्री बढ़कर 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में ठंडी हवाओं का जोर कम रहा और धूप में तेजी महसूस की गई। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण उतार-चढ़ाव मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के असर से मौसम में बदलाव आया है और बादल छा सकते हैं। फिलहाल एक-दो दिन तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा। इसके असर के खत्म होते ही 2 जनवरी से फिर तेज ठंड का दौर शुरू होगा। जनवरी माह में कड़ाके की ठंड रहने का अनुमान है। फसलों के लिए फायदेमंद कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक, यह मौसम रबी की फसलों के लिए अनुकूल है। खास तौर पर गेहूं और चने की फसल को इस ठंड और ओस से फायदा मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *