इंदौर की कनाड़िया पुलिस ने एक कार के अंदर से 1 करोड़ 18 लाख रुपए पकड़े हैं। यह रुपए एक प्लायवुड कंपनी के मालिक के हैं और पुलिस को हवाला का शक है। सोमवार देर रात पुलिस चेकिंग कर रही थी तभी एक कार को रोका गया। कार में तीन युवक मौजूद थे। कार की डिग्गी खोली तो उसमें 1 करोड़ 18 लाख रुपए रखे पाए गए। सूचना के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे। इन रुपयों को लेकर प्लायवुड कंपनी के मालिक सनद अग्रवाल ने पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस ने इसकी सूचना इनकम टैक्स विभाग को मंगलवार सुबह दे दी है। पुलिस कमिशनर संतोष सिंह ने 31 दिसंबर को लेकर शहर भर के आउटर के थानों में विशेष चेंकिग अभियान को लेकर आदेश दिए थे। जिसमें अवैध शराब और तस्करी जैसे मामलो में विशेष नजर रखना थी। ऐसे में बिचौली मर्दाना ब्रिज के पास रात में पुलिसकर्मियों ने करीब 12 बजे एक कार को रोका। उसे चेक करने पर अंदर तीन युवक राजेश यादव, प्रभात अग्रवाल और आनंद मिले। पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि मालिक ने बैग दिया है। जिसे फॉर्म हाउस में देकर आना है। पुलिस ने बैग की चेंकिग की तो उसमें करीब 1 करोड़ 18 लाख रुपए रखे हुए थे। जब इस मामले की जानकारी अफसरों तक पहुंची तो वह थाने आए। यहां पर तीनों युवकों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि कार सनद अग्रवाल की है। जो प्लायवुड का काम करते हैं। उन्होंने एक बैग फाॅर्म हाउस पर देने की बात कही थी। रात में सनद से भी पुलिस अफसरों ने संपर्क किया। वहीं इतने रुपए को लेकर आईटी डिपार्टमेंट को जानकारी दी गई। पुलिस मंगलवार को इस मामले में जांच के बाद और भी खुलासे कर सकती है। ये खबर भी पढ़ें… नोट के एक टुकड़े से करोड़ों का हवाला कारोबार ये आधा नोट पकड़ो। खाने-पीने की सारा सामान रख लो। कार कहीं भी नहीं रोकनी है। इमरजेंसी होने पर ही गाड़ी के ब्रेक लगाना। कुछ इसी हिदायत के साथ करोड़ों रुपए लेकर कटनी से एक कार रवाना की गई थी। कार को सागर पुलिस ने रोक लिया। मोतीनगर थाना क्षेत्र में जब कार की सर्चिंग हुई तो इसमें से 3.98 करोड़ रुपए निकले। यह मामला काफी चौंकाने वाला है। कार्रवाई के दौरान कार से बिस्किट, नमकीन और पानी की बोतलें बरामद की गई हैं। मामले में जबलपुर इनकम टैक्स की टीम जांच कर रही है। कार्रवाई में जब्त पैसों को भारतीय स्टेट बैंक की सागर शाखा में जमा कराया गया है।पूरी खबर पढ़ें


