भिंड में दो दिन से नहीं निकली धूप:रात का तापमान 5°C, एक्सपर्ट बोले- ओस बनकर गिर रहा कोहरा, सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ी

भिंड में बीते दो दिनों से घना कोहरा छाया हुआ है। इसके चलते रात के साथ अब दिन में भी कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। सुबह से लेकर दोपहर तक सूरज के दर्शन नहीं हो पा रहे हैं। वातावरण में नमी अधिक होने के कारण कोहरा ओस बनकर गिर रहा है, जिससे ठिठुरन और बढ़ गई है। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। सोमवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री के आसपास बना रहा। सड़कों पर घना कोहरा, वाहन चालकों को परेशानी भिंड शहर में लगातार दूसरे दिन धूप नहीं निकल सकी, जिससे आमजन को दिन में भी सर्दी का सामना करना पड़ा। सुबह के समय घना कोहरा सड़कों, खेतों और रिहायशी इलाकों में छाया रहा। दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ी। कई स्थानों पर कोहरा इतना घना रहा कि कुछ दूरी पर खड़े लोग और वाहन भी साफ नजर नहीं आए। कोहरा ओस के रूप में गिर रहा, सर्द हवाओं से ठंड और बढ़ी मौसम विभाग और एक्स्पर्ट्स के अनुसार वातावरण में नमी अधिक होने से कोहरा ओस के रूप में गिर रहा है। इसके चलते कपड़े, वाहन और खुले स्थान गीले नजर आए। ठंडी हवाओं के साथ मिलकर यह स्थिति ठंड के असर को और बढ़ा रही है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान माना जा रहा है। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन धूप न निकलने से दिन में भी गर्माहट महसूस नहीं हुई।
ठंड से प्रभावित हो रही दिनचर्या, बाजारों में कम चहल-पहल
ठंड बढ़ने के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। सुबह और शाम के समय बाजारों में चहल-पहल कम नजर आई। स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात ऐसे हैं कि लोग दोपहर के समय भी अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। मौसम जानकारों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत से आने वाली सर्द हवाओं का असर बना रह सकता है। ऐसे में तापमान में और गिरावट की संभावना है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को ठंड से बचाव, गर्म कपड़े पहनने और अनावश्यक रूप से खुले में निकलने से बचने की सलाह दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *