भोपाल में 9 साल की बच्ची के साथ बैड टच:मासूम को अकेला पाकर युवक ने की गंदी हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजधानी भोपाल में 9 साल की बच्ची के साथ बैड टच का मामला सामने आया है। मासूम को अकेला पाकर पड़ोसी ने अश्लील हरकत की। बच्ची ने यह बात अपने परिजन को बताई। फिर परिवार वालों ने मामले की शिकायत थाने में की। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला ऐशबाग थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि बच्ची के माता-पिता दोनों काम पर गए हुए थे। वह घर पर अकेली थी। उस समय घर में बिजली भी नहीं थी। इस दौरान किराये में रहने वाला पड़ोसी जीतू भदौरिया अंधेरे का फायदा उठाकर मासूम के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। ऐशबाग थाना प्रभारी जितेंद्र गड़वाल ने बताया कि एक 9 साल की बच्ची के साथ बैड टच की रिपोर्ट आई है। जिसकी शिकायत 15 जनवरी सुबह 10 बजे हुई थी। संबंधित पर पास्को के तरह कार्रवाई करके आरोपी को जेल भेज दिया है। ये भी खबर पढ़ें… भोपाल में 4 साल की बच्ची से बैड टच भोपाल में चार साल की बच्ची से बैड टच का मामला सामने आया है। आरोपी लड़का बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने इंद्रपुरी स्थित जंगल के इलाके में ले गया। वहां से गुजर रही एक महिला ने बच्ची को रोते हुए देखा। खुद को फंसता देख आरोपी वहां से भाग निकला। देर शाम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़िए पूरी खबर।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *