मुरैना में एक महिला को ससुरालवालों ने मिलकर बेहोश होने तक पीटा। फिर उसे पास ही के कुएं में फेंक दिया। वह रातभर लकड़ी और रिंग पकड़कर कुएं के अंदर लटकी रही। सुबह उसकी रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे। जिसके बाद उसे रस्सी के सहारे बाहर निकाला जा सका। घटना मंगलवार रात सबलगढ़ की है। गुरुवार को इसके वीडियो सामने आए। यहां अंजू शर्मा (27) से उसके पति कुलदीप शर्मा, सास प्रीति शर्मा, ससुर रामप्रकाश शर्मा और देवर संदीप शर्मा ने मारपीट की थी। घायल महिला को पहले सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देखिए घटना से जुड़ी तस्वीरें ससुरालवालों के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर
महिला अपने पिता और बहन के साथ सबलगढ़ थाने पहुंची। यहां ससुरालवालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। एसडीओपी बद्री प्रसाद शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। शादी के बाद से दहेज मांग रहे थे ससुरालवाले
पीड़िता की शादी 18 फरवरी 2021 में रहूं गांव के कुलदीप शर्मा से हुई थी। अंजू को शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। तीन साल से वह यह यातना झेल रही थी। उसका एक बच्चा भी है। घटना की सुबह आरोपी पति कुलदीप पीड़िता के पिता के घर उसे ढूंढने भी गया था।


