राजस्थान भाजपा महिला मोर्चा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रक्षा भंडारी के निर्देश पर प्रदेश की वरिष्ठ पदाधिकारी और जिलाध्यक्ष 15 दिवसीय चुनाव प्रचार अभियान के लिए दिल्ली रवाना हुईं। इस महत्वपूर्ण अभियान में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अंजु मिश्रा, वनीता जैमन और पिंकी मंडावत शामिल हैं। साथ ही प्रदेश मंत्री शिखा बैद, मंजू मेघवाल और मूर्ति मीणा भी टीम का हिस्सा हैं। मीडिया प्रभारी निकिता राठौड, प्रदेश कोषाध्यक्ष शकुंतला विजयवर्गीय, कार्यालय मंत्री अमरावती शर्मा और सह कार्यालय मंत्री मीना बनर्जी भी इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। जिला स्तर से सुमन कुमावत, ज्योति कंवर, विद्या वैष्णव, नुपुर मालवा और कल्पना शर्मा सहित कई अन्य कार्यकर्ता भी इस अभियान का हिस्सा हैं। सभी पदाधिकारी भाजपा प्रदेश कार्यालय से बस द्वारा दिल्ली के लिए रवाना हुईं। यह टीम दिल्ली में भाजपा के पक्ष में जनमत तैयार करने और पार्टी की विजय सुनिश्चित करने के लिए काम करेगी।


