उत्कृष्ट स्कूल में हुई बच्चों की करियर काउंसलिंग:काउंसलर एसके सक्सेना बोले- अभी से अपनी रुचि के अनुसार करियर की दिशा तय करें

“लोगों की बातों से घबराएं नहीं, अपने लक्ष्य पर अडिग रहें। असफलता से निराश न हों और लगातार आगे बढ़ें। सफलता पाने के लिए अभी से अपने करियर की दिशा तय करें।” यह बात करियर काउंसलर और मोटिवेटर एसके सक्सेना ने उत्कृष्ट स्कूल के विद्यार्थियों से कहीं। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर डॉ. सतेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में कौशल विकास एवं रोजगार विभाग की ओर से करियर मार्गदर्शन के तहत करियर काउंसलिंग योजना चलाई जा रही है। इस योजना के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों में करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इसी के तहत उत्कृष्ट विद्यालय गुना में करियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान एसके सक्सेना ने छात्रों को बताया कि करियर की शुरुआत में लोगों का उपहास सहना पड़ सकता है, लेकिन सफलता के बाद वही लोग आपका सम्मान करेंगे। उन्होंने छात्रों को लक्ष्य निर्धारण करने और उसे प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित रहने की सलाह दी। अभ्यास और सॉफ्ट एनालिसिस पर जोर सक्सेना ने छात्रों से कहा कि परीक्षा के लिए आपने जो पढ़ाई की है उसका अभ्यास करते रहें। छात्रों को अपना सॉफ्ट एनालिसिस भी करना चाहिए। इस तरह के लोगों की बातों से घबराएं नहीं। अपने गोल पर अडिग रहें, असफलता से निराश न हों। लगातार आगे बढ़ें और अपने लक्ष्य अनुसार सफलता हासिल करें। इस दौरान उन्होंने नीट, आर्मी फोर्स, नर्सिंग, फार्मेसी,पैरा मेडिकल कोर्स, आर्मी फ़ैशन डिज़ाइनिंग सहित नवीन टेक्‍नॉलोजी के बारे में छात्रों के पूछे गए सवालों का जबाव देकर उनका मार्गदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने बहुत सी प्रेरणादायक कहानी सुना कर बच्चों को प्रेरित किया गया। रोजगार और स्वरोजगार की जानकारी दी गई जिला रोजगार अधिकारी बीएस मीना ने छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं, निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर, स्वरोजगार योजनाओं और कौशल विकास कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अग्निवीर पद वायु सेना भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 जनवरी है। साथ ही 22 जनवरी को आयोजित होने वाले युवा संगम कार्यक्रम की जानकारी भी साझा की। उन्होंने बताया कि अग्निवीर पद वायु सेना भर्ती की 27 जनवरी अंतिम तिथि है। आप आवेदन कर सकते हैं। साथ ही दिनांक 22 जनवरी को आयोजित होने वाले युवा संगम कार्यक्रम की जानकारी भी दी गई। शिक्षा नीति और कौशल विकास पर जोर जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि नवीन शिक्षा नीति में रोजगारपरक शिक्षा और कौशल आधारित शिक्षा दी जा रही है। अपनी क्षमता अनुसार आगे बढ़े और लाभ उठाए। इस अवसर पऱ प्राचार्य एचएन जाटव, हर्ष भूषण गुप्ता, लाल कृष्ण शर्मा, गोविन्द मीना सहित बड़ी संख्या में विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *