श्वेतांबर जैन महासंघ न्यास के चुनाव में रिकॉर्ड मतदान देखने को मिला। कुल 1257 पंजीकृत मतदाताओं में से 1082 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो लगभग 86 प्रतिशत मतदान दर्शाता है। चार न्यासी पदों के लिए कुल 13 उम्मीदवार मैदान में थे। चुनाव में 86 प्रतिशत मतदान की वजह से परिणाम चौंकाने वाले रहे। स्थानकवासी सम्प्रदाय के 4 न्यासी जीते हैं। इस चुनाव में मंदिर मार्गीय पक्ष का एक भी उम्मीदवार नहीं जीत पाया। महासंघ के अध्यक्ष की लड़ाई धारदार हो गई है। महासंघ न्यास अध्यक्ष के चुनाव में कुल 12 न्यासी के बीच से अध्यक्ष का चयन होगा। विजय मेहता के पास हंसराज जैन मनीष सुराणा शिखर बाफ़ना फिक्स डिपाजिट वोट हैं वहीं दिलीप सी जैन भंवर लाल कांसवा ओर हेमन्त लसोड जो पुराने न्यासी हैं। इनका रुझान विजय मेहता ले सके तभी अध्यक्ष बन पाएंगे। जानकार सूत्र बताते है विमल तांतेड़ का वोट संस्थापक अध्यक्ष कैलाश नाहर के पक्ष पर होगा। दूसरे दावेदार प्रकाश भटेवरा जिनके पास डॉक्टर नरेंद्र धाकड़ जिनेश्वर जैन रितेश कटकानी फिक्स डिपाजिट वोट है। उन्हें दिलीप सी जैन भंवर लाल कांसवा ओर हेमन्त लसोड के वोट अपने पक्ष में हो पाने की आस है । यह तय है कि महासंघ न्यास के अध्यक्ष की लड़ाई दिलचस्प होकर काफी जोड़तोड़ के साथ होगी। बता दें कि महासंघ न्यास चुनाव के परिणाम में रितेश कटकानी 464, जिनेश्वर जैन 464, विमल तांतेड़ 463, शिखर बाफ़ना 440, रूपेश जैन 329, भरत शाह 324, संतोष जैन 319, अशोक जैन 295, राजेश युवा 290, पीयूष जैन 251, सुभाष विन्यायकिया, 235 शेखर गेलड़ा 214, पुंडरीक पालरेचा को 195 वोट मिले हैं। उल्लेखनीय है कि समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों में उद्योगपति अचल चौधरी, डीपी नेमनाथ जैन, विनोद जैन (आइल किंग), अनुज बाफना, सुरेश बेताल, विकास सिंगी, डॉ. प्रकाश बांगानी समेत कई गणमान्य लोगों ने मतदान में हिस्सा लिया। इस चुनाव के लिए प्रचार में विभिन्न समर्थकों ने अपने उम्मीदवारों के लिए जोरदार प्रयास किए। प्रकाश बाफना ने जिनेश्वर जैन, रितेश कटकानी और अशोक जैन के लिए प्रचार किया। विजय मेहता और मनीष सुराणा ने शिखर बाफना के लिए प्रचार में जुटे रहे। रूपेंद्र जैन (चीनू) के लिए अशोक मांडलिक और वीरेंद्र बोड़ना ने मेहनत की। विशेष रूप से पश्चिम क्षेत्र के मतदाताओं ने राजेश जैन और सुभाष विन्यायकिया को भरपूर समर्थन दिया।


