साइबर फ्रॉड के पैसे आने से व्यापारियों के खाते फ्रीज:इंदौर के जेल रोड व्यापारी संघ ने बुलाई बैठक, कलेक्टर से करेंगे बात

इंदौर के जेल रोड व्यापारी संघ ने गुरुवार को व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर आगे की रूपरेखा बनाई। दरअसल, इंदौर में मोबाइल व्यापारियों के खातों में साइबर फ्रॉड का पैसा आने के कारण उनके खाते फ्रीज हो गए थे। जिसमें कई व्यापारियों का पैसा अटक गया। इस वजह से वे काफी परेशान है। व्यापारी संघ अध्यक्ष के साथ वे क्राइम ब्रांच में भी गए थे, लेकिन उनकी समस्या का अभी तक कोई समाधान नहीं हो सका है। अब व्यापारी आगे की रणनीति बना रहे है। गुरुवार को हुई बैठक में उठे कई मुद्दे
गुरुवार शाम को डॉलर मार्केट में जेल रोड व्यापारी संघ अध्यक्ष राजकुमार शर्मा के ऑफिस में मोबाइल व्यापारियों और पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में कई मुद्दों पर बातचीत हुई। कुछ व्यापारियों का कहना था कि समस्या का निराकरण करने के लिए कुछ कदम उठाने की जरूरत है। इसके लिए कुछ दिन ऑनलाइन पेमेंट नहीं भी लेना पड़े तो वे तैयार हैं। साथ ही अगर कुछ दिनों के लिए मार्केट भी बंद करना पड़े तो इसके लिए भी तैयार है। वहीं पदाधिकारियों का कहना था कि वे ऐसा कोई निर्णय नहीं लेना चाहते, जिससे व्यापारियों का नुकसान हो। कलेक्टर से करेंगे चर्चा
हालांकि बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के साथ ही यह निर्णय लिया गया है कि वे आगे कोई भी कदम उठाने के पहले कलेक्टर आशीष सिंह से चर्चा करेंगे। व्यापारी संघ अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने बताया कि, बैठक में ये निर्णय लिया गया है कि पहले कलेक्टर से चर्चा की जाएगी, जिसके बाद आगे की रूपरेखा तैयार होगी। बैठक के बाद अगर ऑनलाइन पेमेंट नहीं लेने या मार्केट बंद करना पड़े तो उसके लिए भी व्यापारी तैयार है। दिन पर दिन बढ़ रहे मामले व्यापारी संघ अध्यक्ष ने बताया कि दिन पर दिन व्यापारियों के साथ इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। ये मामला सामने आने के बाद कई व्यापारी और भी सामने आए हैं, जिनके खाते फ्रीज हो गए हैं। व्यापारी संघ की तरफ से प्रयास किया जा रहा है कि व्यापारियों के खाते अनफ्रीज हो सके। व्यापारी ग्रुपों में किया मैसेज
व्यापारी संघ अध्यक्ष ने अपने व्यापारी ग्रुपों में मैसेज कर सभी व्यापारियों को सूचना दी है कि जिन-जिन मोबाइल व्यापारी के खाते साइबर फ्रॉड के पैसे आने के कारण फ्रीज हो गए हैं। वे उनके खातों की जानकारी दे। अब सभी पीड़ित व्यापारी अपने-अपने खातों की जानकारी देंगे। इसके बाद पूरी डिटेल लेकर वे कलेक्टर से चर्चा करेंगे। व्यापारी संघ अध्यक्ष ने बुधवार को एक मैसेज क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया को भी किया, जिसमें उन्होंने नोडल एजेंसी बनाने की बात कही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *