गुरुवार को रातू रोड और कचहरी रोड इलाके में बिजली कटने से गुरुवार सुबह उपभोक्ता परेशान रहे। गुरुवार सुबह शाहदेव नगर इलाके में दो घंटे बिजली गुल रही। सुबह 9.46 में जाकर बिजली आपूर्ति इस इलाके में सामान्य हुई। वहीं रातू रोड इलाके में ही पिस्का मोड़ के पास लक्ष्मी नगर में भी बिजली सुबह में एक घंटे कटी रही। कचहरी रोड में भी सुबह में बिजली का लगातार आना जाना लगा रहा।


