कोहरे के कारण गुरुवार को कई विमान लेट से रांची आए। मुंबई से 8.20 में आने वाली एयरइंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 9.22 बजे रांची पहुंची। पुणे से 8.25 में आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 8.56 बजे पहुंची। वहीं, दिल्ली से 8.40 बजे आने वाला इंडिगो का विमान 9.14 बजे रांची पहुंचा। देवघर से 12.30 में आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 15.11 बजे रांची पहुंची। विमान लेट आने व प्रस्थान करने के कारण रांची एयरपोर्ट पर सुबह से ही यात्री परेशान रहे।


