वीमेंस हॉकी इंडिया लीग:शूटआउट में ओडिशा ने बंगाल टाइगर्स को 3-2 से हराया, ब्यूटी का प्रयास बेकार

हॉकी इंडिया लीग के पांचवें मुकाबले में गुरुवार को ओडिशा वॉरियर्स ने बंगाल टाइगर्स को शूट आउट में 3-2 से हराया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं। ओडिशा वारियर्स के लिए बलजीत कौर ने 8वें मिनट और बंगाल टाइगर्स के लिए झाखंड की ब्यूटी डुंगडुंग ने 16वें मिनट में गोल किया। पहली बार शूट आउट में गए मैच का दर्शकों ने भी भरपूर आनंद उठाया। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ओडिशा की फ्रीके मोएस को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। सलीमा टेटे को आज मिलेगा अर्जुन अवार्ड झारखंड की बेटी और भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे को शुक्रवार को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सलीमा को अवार्ड देंगी। बता दें कि खेल मंत्रालय ने दो जनवरी को नेशनल स्पोर्ट्स अवार्ड 2024 की घोषणा की गई थी। सलीमा टेटे झारखंड की पहली महिला और दूसरी हॉकी खिलाड़ी हैं, जिन्हें अर्जुन अवार्ड दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *