रांची में 20 तक ट्रिपल टेस्ट सर्वे का काम पूरा करने का निर्देश

जिले में 20 जनवरी तक ट्रिपल टेस्ट सर्वे का काम पूरा होगा। डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने नगर निकाय चुनाव से पहले पिछड़े वर्ग की आबादी का आकलन करने के लिए चल रहे सर्वे को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने गुरुवार को अब तक हुए सर्वे की समीक्षा की। डीसी ने शहर, अरगोड़ा, बड़गांई, हेहल, नामकुम, नगड़ी और बुंडू के सीओ को डोर टू डोर सर्वे करने और डेटा इंट्री करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वार्ड के अनुसार एसटी-एसटी, ओबीसी व सामान्य मतदाताओं की गणना करें। बूथवार मतदाताओं की संख्या का उक्त कैटेगरी में बांटकर बीएलओ से सर्वे कराने का काम पूरा करें। इसके बाद 20 जनवरी तक अंचलवार रिपोर्ट सौंपें। मालूम हो कि नगर निकाय चुनाव पिछड़ा वर्ग आरक्षण की वजह से ही रुका हुआ है। पिछड़ा वर्ग आयोग के निर्देश पर अभी तक 15 जिलों में सर्वे का काम पूरा हो गया है, बाकी जिलों में सर्वे चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *