महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए हर वार्ड में महिला प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे। यह जानकारी समाजसेवी आदित्य विक्रम जयसवाल ने दी। वे गुरुवार को अपने आवासीय कार्यालय पर महिला समितियों के साथ बैठक कर रहे थे। बैठक में चुटिया व विभिन्न क्षेत्रों की महिलाएं थीं। बैठक में अनिल सिंह, ममता देवी, मीना सिंह, ललिता ओझा, खुशबू देवी, बीना सिंह आदि थीं।


