शिविर में युवाओं को करियर निर्माण के बारे में बताया गया

राजनांदगांव| लखोली में व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद चंद्रिका साहू थीं। शिविर प्रभारी शीला सोनी, गौकरण बसु, अहिल्या साहू, अश्वनी शिवारे, नीरज कुमार ने युवाओं को कॅरियर निर्माण, व्यक्तित्व निर्माण व अन्य विषयों पर मार्गदर्शन दिया। जिला युवा समन्वयक ढाल सिंह साहू ने बताया कि शिविर में अंचल के युवा, गायत्री परिवार, वार्ड के नागरिक तथा पालक समुदाय की सहभागिता रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *