जोबटोला में आज से दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता

अंबागढ़ चौकी| जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के मोहला ब्लॉक के ग्राम जोब टोला में 30 से 31 दिसंबर तक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें संकुल स्तरीय प्राथमिक शाला व माध्यमिक शाला के बालक बालिकाओं का बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता होगा। जिसमें संकुल के समस्त स्कूलों के बालक बालिकाओं द्वारा खेल का जोहर दिखाया जाएगा। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि जनपद सदस्य सोहन लाल ध्रुवे होंगे। अध्यक्षता गौरी बाई उईके करेंगी। विशेष अतिथि भूतपूर्व सरपंच जंगलूराम ध्रुवे होंगे। समापन में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मोहला-मानपुर इंदरशाह मंडावी होंगे। आयोजन ग्राम जोबटोला के ग्रामीणों के द्वारा किया जा रहा है। ग्रामीण जनों ने बालक-बालिकाओं को ठहरने के लिए अलग-अलग घरों का चिन्हांकन किया है और प्रतिभागियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर क्षेत्र वासियों से अपील है कि प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन के लिए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होंवे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *